सीतामढ़ी, सितम्बर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय के विमर्श कक्ष में डीएम तनय सुल्तानिया ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें सीधे डीएम के समक्ष रखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन का निर्देश दिया।

जनसुनवाई के आवेदन जनसुनवाई में कुल 118 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड और अतिक्रमण समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले शामिल थे।

डीएम का निर्देश डीएम ने एक-एक मामले की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा...