सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सुप्पी। अंचल कार्यालय सुप्पी में शनिवार को भू-विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार लगाया गया। इसमें अंचल अधिकारी किशुन दयाल राय और थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से नौ मामलों की सुनवाई की। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बाद चार मामलों का निष्पादन कर दिया गया। वहीं, साक्ष्य उपलब्ध नहीं होने के कारण पांच मामलों की सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इन मामलों में सुनवाई की अगली तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है। मौके पर राजस्व अधिकारी पल्लवी आनंद, प्रधान सहायक साकेत कुमार और ग्रामीण चौकीदार पूर्णेंदु कुमार सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: जनता दरबार में 15 मामलों की सुनवाई, सात का मौके पर निष्पादन यह भी पढ़ें- Khagaria News: जनता दरबार में दो मामल...