सीतामढ़ी, अक्टूबर 10 -- Sitamarhi News: सुप्पी। बिहार सरकार के सबका जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुप्पी अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने जमीन से जुड़े मामलों के समाधान के लिए नौ आवेदन जमा किए। आवेदनों में दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी, अभियान बसेरा, रास्ते के विवाद और अतिक्रमण से संबंधित मामले शामिल थे। सीओ किशुन दयाल राय ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद छह का त्वरित निष्पादन कर दिया गया। मौके पर राजस्व अधिकारी पल्लवी आनंद और अंचल नाजिर विकास कुमार उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरबार में 112 परिवादों की सुनवाई, सात दिनों में कार्रवाई का निर्देश : जिला पदाधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...