सीतामढ़ी, नवम्बर 6 -- Sitamarhi News: शिवहर। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिला और चार्ज स्तरीय आधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ। दूसरे दिन डीडीसी संजय कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया और अधिकारियों की शत-प्रतिशत सहभागिता पर जोर दिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी भूमिकाओं, दायित्वों, परिगणना की सटीक प्रक्रिया तथा विभिन्न स्तरों पर आपसी समन्वय के तरीकों से अवगत कराना है, ताकि पूरे जिले में जनगणना का कार्य व्यवस्थित, सुचारू और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण अधिकारियों न...