सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: सुरसंड। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के कुम्मा व परसा गांव में छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार परअपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व पीएसआई अभिजीत सिंह के संयुक्त नेतृत्व में कुम्मा गांव से मुनचुन पासवान को जबकि परसा गांव से नागेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...