Sitamarhi News: छात्रों ने जाना पत्राचार और डाक सेवाओं का महत्व
सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी/परिहार, हिटी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत अनुभव आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड के सुतिहारा गांव स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जवाहर नगर के कक्षा चार के विद्यार्थियों का शनिवार को सुरसंड उप डाकघर में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। 'अपने आसपास की दुनिया की खोज' गतिविधि के अंतर्गत आयोजित इस भ्रमण में बच्चों ने डाकघर की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और पत्र लेखन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रंजन ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों में जिज्ञासा बढ़ाने के साथ उन्हें सामाजिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.