Sitamarhi News: छठ पर फलदार पौधे रोप दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सीतामढ़ी, नवम्बर 16 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सिमरा स्थित आरक्षी केंद्र (पुलिस लाइन) परिसर स्थित छठ घाट पर पर पुलिस अधीक्षक अमित रंजन एवं उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से फलदार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जिलेवासियों और छठव्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का प्रतीक है। उन्होंने धार्मिक आस्था को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए ट्री मैन सुजीत कुमार की पहल पर आरक्षी केन्द्र परिसर में फलदार पौधा लगाया। ट्री मैन श्री कुमार ने कहा कि सूर्य और जल की उपासना के इस पर्व पर पौधारोपण करना प्रकृति संरक्षण के संकल्प को मजबूत करता है।पर्व-त्योहारों यह भी पढ़ें- Buxar ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.