सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- Sitamarhi News: चोरौत। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र एनएच 227 व एनएच 527 सी के मिलन बिंदु स्थित एक गैस गोदाम के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जानकारी होने पर वाहन चालकों ने मार्ग बदलकर यात्रा किया। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि जिला अधिक्षक व डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को थाना के एसआई सोमनाथ के द्वारा पुलिस बल के साथ एनएच 227 पथ पर वाहन जांच की गयी। इस दौरान विभिन्न वाहन चालकों को गाड़ी संबंधित विभिन्न प्रकार के कागजात व हैल्मेट लेकर यात्रा नहीं करने वाले चालकों से कुल 14 हजार राशि का चालान काटा गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चालकों को हिदायत दी गयी है। कि वे हैल्मेट, डीएल, तथा गाड़ी से संबंधित कागजात तथा वाहन बीमा का इत्यादि आवश्यक कागजात लेकर यात्रा करें और ...