Sitamarhi News: चोरौत के कोकन में डेढ़ दर्जन घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: चोरौत। चोरौत पूर्वी पंचायत के कोकन गांव में पिछले पांच दिनों से चोरी की लगातार घटनाएं हो रही हैं। चोरों ने करीब डेढ़ दर्जन बंद घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सभी घरों के सदस्य गांव से बाहर रहते हैं। ऐसे में चोरी हुए सामानों का वास्तविक आकलन नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले मनीनाथ झा के दो घरों का ताला तोड़कर पीतल के बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चुरा लिए। उन्होंने बताया कि इससे पहले अप्रैल में भी उनके घर में चोरी हुई थी। अब तक करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने को लेकर उन्होंने थाने में आवेदन दिया है।
कई बंद घरों को बनाया निशाना इसके बाद चोरों ने उनके भाई तपन झा के दो घरों को भी निशाना बनाया। इसी मोहल्ले में गोपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.