सीतामढ़ी, जुलाई 25 -- Sitamarhi News: मनोज कर्ण चोरौत। भूजल स्तर लगातार नीचे जाने से चोरौत प्रखंड में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। क्षेत्र के कई गांवों में चापाकल सूख चुके हैं, जबकि जिन चापाकलों से पानी निकल रहा है, वहां लोगों की लंबी कतार लग रही है। पीने के पानी से लेकर दैनिक जरूरतों के लिए लोग बाल्टी और डिब्बों में दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं।सबसे अधिक परेशानी चोरौत पश्चिमी पंचायत में है, जहां वार्ड संख्या 1 से 6 तक नल-जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रामबाग में करीब 30 वर्ष पहले बना उच्च क्षमता का जल मीनार आज भी पूरी तरह चालू नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: नलजल योजना पर लापरवाही की मार,कैसे बुझेगी लोगों की प्यास मोटर पंप जलने और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण यह जल म...