सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- Sitamarhi News: ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। जनकपुर रोड नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-25 स्थित झझिहट रोड महारानी स्थान मोहल्ले में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन की चोरी कर ली। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नूरसराय: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी घटना का विवरण गृहस्वामी अमरनाथ कुमार पंडित ने बताया कि रात में परिवार के अधिकांश सदस्य घर की छत पर सो रहे थे, जबकि उनकी पुत्री नीचे कमरे में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखे गोदरेज और पलंग के दराज को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार चोर लगभग 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण,...