सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बोखड़ा थाना क्षेत्र के गोदौल शरीफ टोला में उमेश राय के घर हुई चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान भाऊरगढ़ निवासी सोनेलाल साह के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ में आरोपित ने उक्त चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी की गयी समान भी बरामद कर ली गई। बरामद सामान में पीतल जैसी धातु की दो थालियां तथा सोने जैसी धातु की एक चेन शामिल है। पुलिस ने सभी बरामद वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध पूर्व में नानपुर थाना में कांड व मामला दर्ज है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक...