Sitamarhi News: चोरी की बाइक की डिक्की से एक किलो चरस जब्त, दो शातिर गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: बाइक की डिक्की से एक किलो चरस जब्त, दो शातिर गिरफ्तार सीतामढ़ी। इंडो-नेपाल बॉर्डर से नशे की बड़ी खेप लेकर मुजफ्फरपुर की तरफ बढ़ रहे दो शातिर बदमाशों के मंसूबों पर नगर थाना पुलिस ने पानी फेर दिया है। पुलिस ने हुसैना पुल के पास घेराबंदी कर चोरी की बाइक पर सवार दो तस्करों को एक किलो चरस के साथ रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र किशनपुर वार्ड 09 के चंदन मेहरा उर्फ राहुल कुमार और बेलसंड थाना क्षेत्र भटवलिया के सौरभ कुमार बैठा उर्फ रवि बैठा उर्फ 'मौत' के रूप में हुई है। नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा से दो युवक बाइक पर चरस लादकर हुसैना के रास्ते मुजफ्फरपुर निकलने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हुसैना पुल के पास सघन वाहन जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.