सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: सुरसंड। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 18 स्थित मैदान टोल से गुरुवार की रात चोरी हुए सार्वजनिक बर्तनों को ले जाने में इस्तेमाल ठेला पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। ठेला जंगलनुमा झाड़ी में छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई के बाद चोरी की घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात सार्वजनिक बर्तनों की चोरी कर उन्हें ठेला पर लाद लिया था। चोरी के सामान को ले जाने के दौरान किसी कारणवश चोर ठेला को झाड़ी में छिपाकर छोड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के निर्देश पर एसआई राकेश कुमार ने ठेला को बरामद कर थाने पहुंचाया।थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बर्तन शिवधारी मंडल के पुत्र सोगारथ मंडल के थे। आवश्यक कार्रवाई के बाद बर्तन उन्हें सौंप दिए गए। वहीं, ज...