सीतामढ़ी, सितम्बर 13 -- Sitamarhi News: डुमरा। बैद्यनाथ महतो पर हुई फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घटना से चार दिन पहले सैकड़ों ग्रामीण डुमरा थाना पहुंचे थे। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर थानेदार की कार्यशैली के विरोध में जमकर नारेबाजी की थी। लोगों ने थानाध्यक्ष पर मामले में लापरवाही बरतने, आरोपियों को संरक्षण देने व शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। ग्रामीणों का कहना था कि पहली फायरिंग के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और बैद्यनाथ को धमकियां मिल रही हैं। पुलिस गिरफ्तारी को लेकर गंभीर नहीं है। लोगों ने उस समय ही आशंका जताई थी कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी वारदात हो सकती है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: श्मशान के पास घेरा, बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां ग्रामीणों के रोष व चेताव...