सीतामढ़ी, अगस्त 4 -- Sitamarhi News: पुपरी, एक संवाददाता। मधुबनी चौक पर चाय दुकानदार उदय दास की निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की खबर फैलते ही हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने कुछ छोटी दुकानों की गुमटियों में तोड़फोड़ की तथा आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुपरी-सुरसंड स्टेट हाईवे एवं पुपरी-चोरौत मार्ग को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया, जिससे दोनों मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोग आरोपित को कड़ी सजा दिलाने और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

घटनास्थल पर पुलिस का प्रयास सूचना मिलने पर प...