सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: नानपुर। रुन्नीसैदपुर पुपरी स्टेट हाई वे में कोइली दुर्गा मंदिर के पास रविवार को दो बाइक में टक्कर हो गई। घटना में द संस्कृति स्कूल कोइली के शिक्षक खगड़िया निवासी श्रवण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दूसरे बाइक का चालक भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी नानपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया।बाद में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर स्थित को देखते हुए शिक्षक को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।वही रात के ढाई बजे शिक्षक की मौत हो गई।शिक्षक की मौत पर संस्कृति स्कूल में शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें डायरेक्टर विकास परासर,संरक्षक नरेंद्र कुमार पाठक,प्रिंसिपल एन सी वर्मा सहित सभी शिक्षक,छात्र छात्राओं ने मृत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी।सबों ने एक स्वर से उनके चरित्र की...