सीतामढ़ी, नवम्बर 17 -- Sitamarhi News: पुपरी। रात्रि में घर में घूसकर महिला के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने को लेकर पीड़ित महिला ने पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। इसमें पुपरी गांव के मो. अली शाह के पुत्र मो. महबूब अली व अज्ञात दो साथी को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित महिला ने आवेदन में बताया है कि वह अपने बच्चों के साथ रात्रि में घर में सोई थी। इसी क्रम में महबूब अली ने घर का टाटी को खोलकर गलत नियत से घुस गए। महिला के साथ गलत हरकत करते हुए कपड़ा खोलने लगा। चिल्लाने पर सभी बच्चें जगकर विरोध करने लगें। फिर बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। महबूब अली ने उसके गर्दन से सोने की चैन छीन लिया। साथ ही गर्दन दबाने लगा। घिघियाने की आवाज सुनकर लोग दौड़कर आए, तब उसकी जान बच सकीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...