सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक पश्चिम वार्ड संख्या-01 निवासी बैधनाथ साह के घर के बाहर लगा बिजली मीटर चोरी हो गया। मामले में उन्होंने गाढ़ा थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या 98/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आवेदन के अनुसार, परिवार के साथ घर से बाहर जाने के बाद वापस लौटने पर घर के बाहर लगा बिजली मीटर गायब मिला। आसपास खोजबीन के बाद भी मीटर का पता नहीं चल सका।पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिजली मीटर चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...