सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के रघुनाथ झा कॉलेज के समीप स्थित सिंह कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने एक मकान के पार्किंग परिसर से चार मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस गश्त की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब एक बजे की है। सिंह कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता के मकान के नीचे बने पार्किंग क्षेत्र में चार बाइक खड़ी थीं। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक ग्रिल का ताला खोलकर परिसर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर सभी मोटरसाइकिलों को बाहर निकाल लिया। चोरी की गई गाड़ियों में ग्रामीण बैंक कर्मी विक्रांत कुमार सिंह की बुलेट, एक अन्य बुलेट, एक टीवीएस अपाचे और एक होंडा शाइन शा...