सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। बेलहिया पंचायत के रघुनाथपुर गांव में रविवार की सुबह करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. कृष्णदेव राय के 73 वर्षीय पुत्र शंभु राय के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, बिजली पोल से घर तक आपूर्ति के लिए लगा तार टूटकर दरवाजे के समीप जमीन पर गिर गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे शंभु राय घर के दरवाजे की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका संपर्क जमीन पर गिरे बिजली तार से हो गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी वाहन से सीतामढ़ी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।सदर यह भी पढ़ें- Bagaha News: पिपरासी में करंट से महिला की मौत अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और ...