सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: डुमरा। डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित जितन महतो ने डुमरा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण उनकी पत्नी रात में घर की छत पर सोने चली गई थीं, जबकि वह स्वयं घर के पश्चिमी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के पूर्वी कमरे का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखे ट्रंक का कब्जा उखाड़कर उसमें रखे कीमती सामान चोरी कर लिए। चोर करीब 70 ग्राम सोने के आभूषण अपने साथ ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा करीब 50 भर चांदी के आभूषण, जिनकी कीमत लगभग 1.12 लाख...