सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सीतामढ़ी गोशाला की व्यवस्था को बेहतर बनाने, प्रबंधन समिति को सशक्त एवं जवाबदेह बनाने व परिसर में जलजमाव की समस्या के समाधान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के बिहार प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी एवं जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य श्याम नंदन किशोर प्रसाद ने अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सुचारु संचालन के लिए प्रबंधन समिति की समीक्षा एवं आवश्यकतानुसार पुनर्गठन करने, सक्रिय व समर्पित सदस्यों को जिम्मेदारी देने व गोशाला की व्यवस्था में सुधार की मांग की। साथ ही, गौशाला परिसर में बार-बार होने वाले जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने पर जोर दिया, ताकि गोवंश को होने वाली परेशानी दूर हो सके और गौशाला का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो। यह भी पढ़ें- Bareily News: एसड...