Sitamarhi News: गैस रिसाव से लगी आग, युवती झुलसी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 9 -- Sitamarhi News: डुमरा। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार को गैस सिलेंडर के रिसाव से सुरेश बैठा के घर में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से गृहस्वामी की 17 वर्षीय पुत्री रुनझून कुमारी गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अगलगी की इस घटना में घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.