सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- Sitamarhi News: परसौनी। थाना क्षेत्र के गिसारा गुदरी बाजार के पास गुरुवार की रात पिकअप से कुचलकर दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने पिकअप चालक की जमकर पिटाई कर दी। चालक की पहचान गिसारा गांव निवासी मुन्ना बैठा (35) के रूप में हुई है। मारपीट में वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हादसे में जख्मी गिसारा गांव निवासी पूनम देवी का भी सीतामढ़ी में इलाज चल रहा है।दो लोगों की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह गिसारा बैंक चौक के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे गिसारा-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलते ही परसौनी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और एसआई राजेश कुमार पुल...