सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: परिहार। वक्त गुजरता गया, हुकूमतें बदलती गई, लेकिन कुछ इमारतें ऐसी हैं, जो अपने भीतर इतिहास समेटे आज भी खड़ी हैं। भारत-नेपाल सीमा से सटे परिहार प्रखंड का बेला थाना भी ऐसी ही ऐतिहासिक विरासत का गवाह हैं। करीब 1905 में स्थापित बेला थाना आजादी के करीब आठ दशक बाद भी उसी परिसर में संचालित हो रहा हैं। थाना परिसर में मौजूद पुराना भवन आज भी उस दौर की याद दिलाता है, जब यहां अंग्रेज अधिकारी और जवान रहा करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, ब्रिटिश शासन के समय सीमावर्ती इलाका प्रशासनिक और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता था। ऐसे में थाना परिसर से आसपास के गांवों के साथ सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाती थी। बताया जाता है कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में देश की आजादी को लेकर होने वाली बैठकों, लोगों क...