सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के सदर अस्पताल रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में कथित रूप से गलत ऑपरेशन किए जाने के बाद एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकर गांव निवासी राजेश पटेल की पत्नी बेबी देवी (30) की पटना स्थित आईजीआईएमएस में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रविवार देर रात तक संबंधित चिकित्सक के आवास पर जमकर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार करीब आठ दिन पूर्व बेबी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था। वहां सक्रिय बिचौलियों के माध्यम से उन्हें एक निजी क्लिनिक भेजा गया, जहां बिना आवश्यक जांच के ऑपरेशन कर दिया गया। परिजनों का दावा है कि ऑपरेशन के दौरान ही मरीज की स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद उसे विभिन्न निजी चिकित्सा केंद्रों में भ...