सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पोषण के प्रति जागरूकता व मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के परिचर्चा भवन, डुमरा में पोषण माह 2026 के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता संदीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान गर्भवती महिला की गोदभराई और छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता कुमार व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शोभा सिन्हा ने गर्भवती महिला की गोदभराई की रस्म पूरी कराई। वहीं बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश मौके पर पोषण कार्यक्रम के जिला...