सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। संयुक्त कृषि भवन मुरादपुर में आत्मा के तहत बुधवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार व सहायक निदेशक बीज उत्पादन विकास कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किसान मेले में कृषि एवं कृषि से संबद्ध गतिविधियों से तैयार विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिले के प्रगतिशील किसानों और जीविका दीदियों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। स्थानीय स्तर पर तैयार कृषि सामग्री और अन्य संबद्ध उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर किसानों व जीविका दीदियों से उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- दलहन की खेती व फसल सुरक्षा प्रबंधन की दी जानकारीआधु...