सीतामढ़ी, अक्टूबर 31 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की लगातार छह दिनों तक प्रकाशित पड़ताल का असर दिखने लगा है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने जिले में एक दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें दूध, मिठाई और दूध से बनी अन्य सामग्री बेचने वाली दुकानें शामिल थीं। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि हिन्दुस्तान ने पिछले छह दिनों से जिले में बिकने वाले दूध, खोआ, पनीर, घी और मिठाइयों की गुणवत्ता, मिलावट की आशंका, साफ-सफाई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर लगातार पड़ताल प्रकाशित की थी। इसमें मिठाई दुकानों में खुले में रखे खाद्य पदार्थों, निर्माण के दौरान स्वच्छता की अनदेखी और मिलावटी सामग्री की आ...