सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र कोट बाजार में जलजमाव की समस्या के समाधान को लेकर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की पहल के बाद नगर निगम ने जलनिकासी की कवायद तेज कर दी है। इलाके के कई स्थानों पर पंप सेट के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है। वहीं, नालों की सफाई भी कराई जा रही है। इससे स्थानीय दुकानदारों और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कोट बाजार सहित जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने जलजमाव, गंदगी और नालों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित वार्डों का सर्वेक्षण कराकर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने और सांसद निधि योजना देन...