Sitamarhi News: कोजागरा पर जीवंत हुई मिथिलांचल की परंपरा, मखान-पान से स्वागत
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- मिथिलांचल में कोजागरा का उत्साह Sitamarhi News: बोखड़ा। मिथिलांचल के अति प्राचीन पर्व कोजागरा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस पर्व पर खड़का, चकौती, शामर और बुधनगरा सहित विभिन्न गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया गया। कोजागरा के अवसर पर नवविवाहित वर का चुमावन करने के बाद पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सगे-संबंधियों और परिचितों के बीच मखाना, पान, बताशा और लड्डू का वितरण किया गया। इस दिन वर विशेष प्रकार की पाग पहनते हैं। वहीं, बड़े-बुजुर्ग वर को दही लगाकर उनके दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना किए। वहीं वधु के भाई के साथ कौड़ी खेलने गयी। इस दौरान खुब हंसी ठिठोली हुई। मिथिलांचल में कोजागरा की रात नवविवाहित दूल्हे के घर उत्सव का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.