Sitamarhi News: कोचिंग के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की का अपहरण
सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- Sitamarhi News: पुपरी। घर से कोचिंग करने के लिए निकली नाबालिग लड़की का अज्ञात लड़का के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। इस सम्बंध में अपृहित लड़की की मां ने पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। आवेदन में बताया गया है कि 04 नवंबर को लड़की कोचिंग पढ़ने झझिहट गई थी। काफी समय बाद घर वापस नही लौटने पर परिजनों के द्वारा खोजबीन शुरू किया गया। किन्तु कोई पता नही चला है।कोचिंग संचालक से पूछने पर बताया कि लड़की पढ़ने के लिए नही आई थी। लड़की की माँ ने यह भी बताया है कि उसकी बेटी घर के मोबाइल से अज्ञात लड़का से बात कर नंम्बर डिलीट कर दिया है। पुलिस मामले में तहकीकात शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.