Sitamarhi News: किस्त जमा करने जा रहे युवक से मारपीट, 13 हजार रुपये छीने
सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के रुन्नी चौक पर बैंक में किस्त जमा करने जा रहे एक युवक को घेरकर मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के कड़े और मुक्के से वार कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद जेब में रखे 13 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह दोपहर में किस्त की राशि जमा करने बैंक जा रहा था। रुन्नी चौक पर बाइक रोकते ही पीछे से एक व्यक्ति ने उसका कॉलर पकड़कर खींच दिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद छह लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उसके सिर, गर्दन और छाती पर लोहे के कड़े व मुक्के से प्रहार किया। पीड़ित ने रुन्नी गांव के कारी सहनी और रोशन सहनी को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, मारपीट के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.