Sitamarhi News: किसानों को दी प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह
सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को आयोजित रबी महोत्सव में किसानों को पारंपरिक प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा के जिला उपनिदेशक अजय मणि ने की। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश पासवान ने कहा कि प्राकृतिक खेती और पशुपालन हमारी समृद्ध परंपरा का हिस्सा रहे हैं। प्राकृतिक तरीके से उपजाया गया अनाज पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होता है। इससे खेतों की उर्वरता बनी रहती है और किसानों पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ता है।
रासायनिक खाद के अत्यधिक इस्तेमाल के नुकसान इसके विपरीत रासायनिक खाद के अत्यधिक इस्तेमाल से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। किसान सलाहकार समिति के सदस्य संजय सिंह बब्बू ने भी किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.