सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। थाना क्षेत्र के पतनुक्का गांव में काला साया हटाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। गांव के वार्ड छह निवासी इंद्रजीत सहनी ने दोनों पर झांसा देकर नकदी, सोना, कपड़े और अन्य सामान लेने का आरोप लगाया है। एफआईआर के अनुसार, वर्ष 2025 में दो व्यक्ति उनके गांव पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने परिवार पर काला साया होने की बात कहकर परेशानी दूर करने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान दोनों ने उनके परिवार से 22 हजार रुपये नकद, सोना, कपड़े और अन्य सामान ले लिए। साथ ही, गांव की कुछ अन्य महिलाओं से भी ठगी करने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को दोनों आरोपी दोबारा गांव पहुंचे। शिकायतकर्ता ने पहचान ह...