सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र स्थित एनएच-22 पर स्थानीय विद्युत सब स्टेशन के समीप मंगलवार को कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान भीमपुर भपुरा गांव निवासी रामजी महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 के एएसआई अभिषेक पाठक और चौकीदार मो. हारून शाह मौके पर पहुंचे। दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। जहां से डॉ. मोहम्मद उमर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ संतोष कुमार सिंह और एसआई मृत्युंजय यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। प...