Sitamarhi News: कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप
सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी शहर स्थित ओवरब्रिज पर अवैध रूप से वाहनों का ठहराव के विरुद्ध एमवीआई के द्वारा सख्त कार्यवाही की गई। जिस वजह से वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। एमवीआई राजेश कुमार राय के नेतृत्व में नगर प्रबंधक चन्दन कुमार, सूरज कुमार व अन्य के द्वारा ओभरब्रिज पर अबैध रूप से ठहराव करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अबैध रूप से ठहराव किए सब्जी प्रकार के दर्जनों वाहन संचालकों के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना का चालान काटी गई। इससे वाहन संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है। गौरतलब है कि पुपरी ओवरब्रिज इनदिनों अवैध रूप से वाहनों का पड़ाव बना हुआ है। ओवरब्रिज पर दिन भर दर्जनों वाहनों का पड़ाव होता है। इस वजह से ओवरब्रिज पर आवागमन में परेशानी होती है। वही ओवरब्रिज पर दुर्घटनाएं घटती रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.