सीतामढ़ी, सितम्बर 24 -- Sitamarhi News: पुपरी। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर एसडीएच एवं पीएचसी पुपरी में गुरुवार से चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके कारण खराब मौसम के बावजूद दूर-दराज से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। अस्पताल में ओपीडी बंद रहने से मरीजों और परिजनों को काफी परेशानी हुई। कुछ मरीजों ने इलाज की मांग की, जिससे चिकित्सकों के साथ कहासुनी भी हुई। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अपूर्व अग्रवाल, डॉ. नूर-उल-शवा मुमताज, डॉ. नाजमी और डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों के समर्थन में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: डाक्टर की हड़ताल से पीएचसी में ओपीडी सेवा ठप, मरीज लौटे प्रभारी चिकित्सा...