सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। प्रखंड क्षेत्र के मोरसंड स्थित एक विवाह भवन में शुक्रवार को राष्ट्रवादी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में कवियों ने राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। समस्त मोरसंड ग्रामवासी एवं रेलवे दैनिक यात्री संघ, रुन्नीसैदपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, साहित्यप्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कवि दीपेंद्र कुमार, संजय चौधरी, आशीष रंजन, अभिलाषा मिश्रा, मुस्कान केसरी, सत्येंद्र मिश्रा, राहुल चौधरी, आचार्य महेंद्र झा 'माणिक्य' एवं स्वतंत्र शांडिल्य ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग...