सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: उमाशंकर सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र के करनहिया गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। घर पर एस्बेस्टस की शीट रखने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान करनहिया गांव निवासी सुकन बैठा के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय रामचंद्र बैठा के पुत्र थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकन बैठा अपने घर पर एस्बेस्टस शीट रखने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान लंबी शीट पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गई। संपर्क होते ही तेज करंट प्रवाहित हुआ और सुकन बैठा उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहल...