सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: बेतिया। पिछले 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से टूटी कमलनाथ नगर की सड़क का निर्माण शुक्रवार से शुरू हो गया। इस बहु प्रतीक्षित सड़क के निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय लोगों द्वारा रोष व्यक्त किया गया था । कई बार के शिलान्यास होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। इधर, बारिश के दिनों में इलाके में जलभराव हो जाता था। जिससे लोगों के घरों में पानी भरने बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा था। कई बार सड़क पर बने गड्डों में गिरने से लोग घायल हो गए थे। खिरी के पेड़ से कमलनाथ नगर चौक होते हुए एनएच-727 मेन रोड तक कुल 1.07 करोड़ की लागत से इस पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण हो रहा है। अंततः शुक्रवार को इसका निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

निर्माण कार्य की प्रगति शुक्रवार को मे...