सीतामढ़ी, अगस्त 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला कबड्डी संघ एवं अंसारी फिजिकल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार खिलाड़ियों ने अनोखे अंदाज में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शंकर चौक स्थित काली मंदिर से करीब 100 बालक-बालिकाओं ने जल लेकर मैराथन दौड़ शुरू की। खिलाड़ी दौड़ते हुए अनहारी मठ स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर पहुंचे और वहां जलाभिषेक किया। मैराथन में खिलाड़ियों ने करीब एक घंटा 45 मिनट में दूरी तय की। इस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह दिखा। आयोजन का उद्देश्य खेल के साथ युवाओं में अनुशासन, फिटनेस और धार्मिक आस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयोजकों ने बताया कि मैराथन में बालक-बालिकाओं के साथ कबड्डी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजा वातावरण सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों का ...