सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। कन्हौली क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास 160 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप संग एक बाइक जब्त हुई है। सिरप की 160 बोतलें थीं। प्रत्येक बोतल में 100 मिली सिरप था। एसएसबी के आवेदन के अनुसार, 11 अक्तूबर की सुबह सीमा चौकी कन्हौली से सहायक उप निरीक्षक राजा के नेतृत्व में जवान गश्ती पर निकले थे। सुबह करीब 11:05 बजे ओरलहिया गांव के पास सीमा सड़क की ओर जाते समय बाइक सवार दिखा। जवानों को देख वह बाइक छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगा। दल ने उसका पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। जवानों ने मौके पर छोड़ी गई होंडा एसपी 125 बाइक की तलाशी ली। इसमें छिपाकर रखी गई कोडिनयुक्त कफ सिरप की 160 बोतलें बरामद हुईं। समाचार प्रेषण तक जब्त सिरप और बाइक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कन्हौली थाना पुलिस को सौंपने की तैयारी...