सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग भले ही शहरी क्षेत्रों में 21 से 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 19 से 20 घंटे बिजली देने का दावा कर रहा हो, लेकिन जिले में जमीनी स्थिति इससे अलग दिखाई है। लोकल फॉल्ट, ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर, ट्रिपिंग और वितरण व्यवस्था की खामियों से शहर में औसतन 17 से 18 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 17 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कई ग्रामीण इलाकों में स्थानीय फॉल्ट के बाद 8 से 10 घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बिजली की बदहाल व्यवस्था: ग्रामीण इलाकों में नौ घंटे तो शहर में पांच घंटे कट रही बिजलीबिजली की समस्याएं बथनाहा, रुन्नीसैदपुर, बाजपट्टी, परिहार, सुरसंड, मेजरगंज और रीगा प्रखंड के दर्जनों उपभोक्ताओं का कहना है ...