सीतामढ़ी, अगस्त 13 -- Sitamarhi News: परसौनी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग व वित्तीय लेनदेन के प्रति जागरूकता के उद्देश्य के लिए बुधवार को क्षेत्र के मुशहरी गांव में को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा शिविर का आयोजन समाजसेवी गौरी शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में को-ऑपरेटिव के रीगा शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने ग्रामीणों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की जानकारी दी। प्रबंधक ने ऑनलाइन ठगी से बचने सहित सोशल सिक्योरिटी स्कीम के लाभों के विषय मे लोगो को विस्तृत रूप से जानकारी दिया।साथ ही ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया। बैठक में देमा पैक्स अध्यक्ष धीरज कुमार बबलू, प्रबंधक अनमोल कुमार, नीरज कुमार, शत्रुघ्न सिंह, मुकुल कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...