Sitamarhi News: एसपी ने बेला में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सीतामढ़ी, अक्टूबर 15 -- Sitamarhi News: परिहार। दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी अमित रंजन ने बुधवार को बेला थाना के सामने स्थित दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी सह सदर एसडीपीओ-2 आशीष आनंद भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर का जायजा लेने के बाद एसपी थाना परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने थानाध्यक्ष अचल अनुराग के साथ बैठक कर दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: प्रशासन अलर्ट, परिहार व सोनबरसा में फ्लैग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.