सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) आनंद कुमार ने डुमरा प्रखंड की लगमा पंचायत में विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्तरों पर अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसडीओ ने स्पष्ट किया है कि आईसीडीएस, स्वास्थ्य सेवाओं और जनवितरण प्रणाली से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, उदासीनता या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की प्रतिबद्धता प्रशासन का कहन...