Sitamarhi News: एसटीएफ ने फरार अभियुक्त संजय सहनी को किया गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। एसटीएफ की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त संजय कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को बैरगनिया पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी ने बताया कि संजय कुमार सहनी बैरगनिया थाना कांड संख्या 188/2026 में फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बैरगनिया थाना क्षेत्र के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त से जुड़े अन्य मामलों और उसकी आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी एवं साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस उसके पूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.