सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। एमएसएमई की विपणन क्षमता और बाजार तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को होटल श्री इंटरनेशनल, डुमरा रोड में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय, मुजफ्फरपुर की ओर से प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (पीएमएस) योजना के तहत कार्यक्रम हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक प्रिया भारती, एमएसएमई विकास कार्यालय के अन्वेषक भीमसेन तथा भारतीय मानक ब्यूरो और एपीडा के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें उद्यमियों को विपणन, गुणवत्ता मानकों, निर्यात संवर्धन और नए बाजारों से जुड़ने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उत्पादन की ब्र...